सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth dies in road accident in Hajipur Vaishali Bihar

Bihar News: हाजीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, घटना CCTV में हुई कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में कुत्तों के झुंड से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई, जिससे 25 वर्षीय सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Youth dies in road accident in Hajipur Vaishali Bihar
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

वैशाली जिले के हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सचिन कुमार की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 11 बजे वास्तु बिहार फेज-1 के अंदर हुई, जब कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी गांव का निवासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों की वजह से हुआ हादसा
पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे वास्तु बिहार फेज-1 के अंदर एक चलती कार का पीछा कुत्तों का झुंड कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक आती है और कुत्ते कार को छोड़कर बाइक के पीछे दौड़ने लगते हैं। बाइक चालक संतुलन खोकर कार से टकराकर सड़क पर गिर जाता है, जिससे सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो जाती है। मृतक सचिन कुमार अमरनाथ सिंह के पुत्र थे और अविवाहित थे। वह दो भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। फिलहाल वह हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार फेज-1 में किराए के मकान में रहते थे।


मृतक के चाचा ने क्या बताया?
मृतक के चाचा पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कोलकाता से फोन पर सड़क हादसे में सचिन के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें सचिन की मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

गाड़ी पर बैठे थे तीन दोस्त
मृतक के फूफा श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि सचिन अपने पूरे परिवार के साथ वास्तु बिहार फेज-1 में रहता था। घटना के दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। श्याम सुंदर सिंह के अनुसार, सचिन गाड़ी में बीच में बैठा था, जबकि उसके आगे और पीछे बैठे दोस्त सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है और वे इसे संदिग्ध मानते हैं। उन्होंने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बिहार में UPSC रिजल्ट पर बवाल, 301वीं रैंक को लेकर दो आकांक्षा सिंह आमने-सामने, सच क्या है तय करेगा आयोग

पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि कुत्तों के पीछा करने से बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें घटना अस्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed