{"_id":"6a6c0c7622988b36dc08f704","slug":"bihar-tiger-found-dead-in-valmiki-tiger-reserve-cops-suspect-fatal-territorial-clash-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, जंगल में मिला शव; वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, जंगल में मिला शव; वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका
Fri, 31 Jul 2026 08:16 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:16 AM IST
सार
पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे दूसरे बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-36 में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-36 में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में वनकर्मियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे इलाके में सघन तलाश अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच बाघ का शव बरामद किया गया। इसके बाद वन विभाग ने तत्काल पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बाघ को मृत घोषित कर दिया।
कमजोर अवस्था में मिला बाघ
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया बाघ काफी कमजोर अवस्था में पाया गया। शव के निरीक्षण में उसके शरीर पर कई गहरे घाव के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाघ किसी दूसरे बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हो गया था। चोट लगने के बाद वह शिकार करने में असमर्थ हो गया, जिससे उसकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग
विज्ञापन
पूरे मामले की विस्तृत जांच भी शुरू की गई
हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। बाघ के शव को वन विभाग परिसर लाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञों की निगरानी में पूरे मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। बाघ की मौत की घटना को वन विभाग गंभीरता से ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व देश के महत्वपूर्ण बाघ अभयारण्यों में शामिल है। ऐसे में इस तरह की घटना वन विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।