Bihar News: सब-इंस्पेक्टर ने इस वजह से अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुदको मारी गोली, चार माह पहले हुई थी शादी
वैशाली के हाजीपुर में जढुआ ओपी अध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और निजी तनाव की वजह रही, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विस्तार
बताया गया कि हाजीपुर के ट्रेजरी ऑफिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ मृतक सब-इंस्पेक्टर का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद चार महीने पहले कौशल किशोर ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। लगातार महिला कांस्टेबल द्वारा दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक दरोगा 2019 बैच के कौशल कुमार थे, जो खगड़िया जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जढुआ बैंकमैन कॉलोनी में पत्नी के साथ रहते थे कौशल
मिली जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार 2019 बैच के दरोगा थे। वे करीब 15 दिन पहले बिदुपुर थाना से स्थानांतरण होकर हाजीपुर आए थे। इसके बाद वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा उन्हें जढुआ ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वे जढुआ बैंकमैन कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
ये भी पढ़ें- Bihar: बहन की शादी से पहले घर से उठी भाई की अर्थी, खुशियों के बीच मातम; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
डीआईजी चंदन कुमार ने जानें क्या बताया?
तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि जढुआ टॉप (टाउन थाना) के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर (2019 बैच) ने हाजीपुर स्थित अपने निजी आवास पर अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण निजी बताया जा रहा है। उनका हाजीपुर के ट्रेजरी में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में उनकी शादी किसी दूसरी महिला से हो गई थी। शादी के बाद महिला कांस्टेबल द्वारा उन पर दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।