Bihar Accident: ओवरलोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कुचला, मौत के बाद हाजीपुर-लालगंज मार्ग जाम
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने अशोक राय को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया चौक का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति को उसने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर गांव निवासी अशोक राय के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
पढ़ें; मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मार्ग पर लगातार ओवरलोड वाहनों का परिचालन होता है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई गई होती, तो आज एक व्यक्ति की जान नहीं जाती।
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और हालात सामान्य कराने का प्रयास जारी है।