फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali sarai lover brings police to boyfriend house family absconding love marriage dispute

बिहार: पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी, प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंची प्रेमी के घर; फिर परिवार ने ऐसे दिया चकमा

Mon, 26 Oct 2026 02:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 02:25 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में एक युवती अपने पति के घर में रहने की मांग लेकर पुलिस के साथ ससुराल पहुंच गई। युवती का आरोप है कि करीब चार महीने पहले रूपेश साह ने उससे मंदिर में शादी की थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।

विज्ञापन
Bihar vaishali sarai lover brings police to boyfriend house family absconding love marriage dispute
प्रेमी के घर के बाहर लोगों की भीड़ पुलिस

विस्तार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के हाट रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मुजफ्फरपुर की एक युवती पुलिस को लेकर अपने प्रेमी पति के घर पहुंच गई। युवती को आता देख ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए। घंटों तक युवती बंद दरवाजे के बाहर न्याय की गुहार लगाती रही।

विज्ञापन

मंदिर में रचाई थी शादी, किराये के मकान में रखा
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सराय हाट रोड निवासी बालमुकुंद साह के पुत्र रूपेश साह से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती का दावा है कि करीब चार महीने पहले रूपेश ने उसे शादी का झांसा देकर मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति ने युवती को हाजीपुर के पासवान चौक स्थित एक किराये के मकान में रखा।

विज्ञापन

ससुराल पहुंची तो खुला राज
पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती थी। इसलिए वह खुद ससुराल पहुंच गई। वहां पहुंचते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि रूपेश पहले से ही शादीशुदा है। युवती का आरोप है कि रूपेश ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उससे दूसरी शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास-ससुर ने हाथ पकड़कर घर से निकाला
युवती ने बताया कि जब उसके सास-ससुर को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि सास-ससुर ने उसका हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और दोबारा घर में नहीं आने की धमकी दी।

पुलिस को लेकर पहुंची तो घर में लटका मिला ताला
पति और ससुराल वालों की ओर से ठुकराए जाने के बाद युवती न्याय की गुहार लेकर सराय थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस उसे लेकर ससुराल पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के सभी सदस्य ताला लगाकर फरार हो चुके थे। घर के बाहर ताला लटका देखकर युवती फूट-फूटकर रोने लगी और घंटों दरवाजे पर बैठी रही। युवती की मांग है कि उसे पति के घर में रहने दिया जाए, क्योंकि वह उसकी कानूनी पत्नी है।



ये भी पढ़ें- बिहार : अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा; 10 पेज में सबूत भी लेकर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed