फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pm-modi-father-remark-shravan-kumar-condemns-controversial-comment-bihar

बिहार: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को मंत्री श्रवण कुमार ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- यह दिमागी दिवालियापन

Mon, 26 Oct 2026 04:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 04:07 PM IST
सार

पीएम मोदी के पिता पर की गई असम्मानजन टिप्पणी को लेकर भाजपा में आक्रोश है। देशभर में इस विवादित टिप्पणी की भाजपा निंदा कर रही है। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन
pm-modi-father-remark-shravan-kumar-condemns-controversial-comment-bihar
सूचना एवं जनसंपर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ऐसे विक्षिप्त मानसिकता के लोगों को बड़े अस्पताल में इलाज की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के एक राष्ट्रीय पार्टी के उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार की अमर्यादित और असम्मानजन टिप्पणी करना किसी भी तरह से शोभनीय नहीं है। यह उनके दिमागी दिवालियापन का परिचायक है। सार्वजनिक जीवन में विचारों की भिन्नता और राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के परिवार और माता-पिता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार : अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा; 10 पेज में सबूत भी लेकर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री  श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा और सामाजिक संस्कारों का पालन हर व्यक्ति का दायित्व है। राजनीतिक विमर्श मुद्दों, नीतियों और जनहित पर केंद्रित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों पर।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वस्थ संवाद, परस्पर सम्मान और संयमित आचरण में निहित है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी लोगों को अपनी भाषा और व्यवहार में शालीनता बनाए रखनी चाहिए, ताकि राजनीतिक वातावरण में गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed