फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm samrat choudhary government removed anant sigh wife nilam devi mos status

बिहार: सम्राट चौधरी सरकार ने भी अनंत सिंह को दिया झटका; बाहुबली की पत्नी से छिना राज्यमंत्री का दर्जा

Mon, 26 Oct 2026 12:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Oct 2026 12:28 PM IST
सार

Bihar News : जदयू से निष्कासन के एक दिन के अंतराल के बाद अब राज्य सरकार ने भी अनंत सिंह को झटका दे दिया है। अनंत सिंह की पत्नी को मिला राज्यमंत्री समकक्ष दर्जा वापस ले लिया गया है। पांच महीने पहले उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में जगह मिली थी।

विज्ञापन
bihar cm samrat choudhary government removed anant sigh wife nilam devi mos status
विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड से छह साल निष्कासन के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के परिवार को एक और झटका लगा है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। साथ ही उन्हें प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा भी समाप्त कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही शनिवार को जदयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 
विज्ञापन

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का समर्थन करने के बजाय जनसुराज से जुड़े अनुज सिंह का साथ दिया था। इतना ही नहीं अनंत सिंह अनुज कुमार की जीत की खुशी में रिजल्ट आने से पहले ही जश्न मनाने लगे। अपने आवास पर 50 हजार लोगों के लिए भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। ललन सिंह को नहीं पहचानने की भी बात कही। इन्हीं सब आधार पर पार्टी नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता के तौर पर लिया। इसके बाद पहले दोनों को पार्टी से निष्कासित किया गया और अब नीलम देवी को मिले पद और राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन

 

दो दिन पहले अनंत सिंह पर जो कार्रवाई हुई थी, उसमें जदयू की ओर से कहा गया था कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की। उन पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। पार्टी ने इन गतिविधियों को अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। जदयू के पत्र में अनंत सिंह को अगले छह साल के लिए जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित किए जाने की बात स्पष्ट रूप से कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed