फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar bjp protest against congress president kharge remarks on pm modi patna bihar news

बिहार में हंगामा: पीएम मोदी पर खरगे के बिगड़े बोल को सुधारने के लिए प्रदर्शन; भाजपा नेता सड़कों पर उतरे

Mon, 26 Oct 2026 01:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Oct 2026 01:50 PM IST
सार

Bihar News : पटना खबरों के केंद्र में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां आकर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द क्या कहे, भाजपा जाग उठी है। राज्य के विभिन्न जिलों सहित आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
bihar bjp protest against congress president kharge remarks on pm modi patna bihar news
पटना में भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई ने पटना में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला और खरगे का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बुजुर्ग खरगे शर्म करो, अपशब्द बोलना बंद करो’ जैसे नारे लिखे बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की। प्रदर्शन में मंत्री रामकृपाल यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह देशव्यापी प्रदर्शन है और सभी राज्यों की राजधानियों में भाजपा कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और खरगे को पूरे देश से कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए माफी मांगनी चाहिए। सरावगी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन
Trending Videos

bihar bjp protest against congress president kharge remarks on pm modi patna bihar news
भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
इधर, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पिता का अपमान केवल मल्लिकार्जुन खरगे ने नहीं किया, बल्कि यह कांग्रेस की सोच में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी इस मामले में खरगे से माफी मांगने के लिए नहीं कहते हैं, तो भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ते, तब तक कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी से ऐसा संदेश जाएगा कि पार्टी खरगे के साथ खड़ी है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माफी मांगने की बात कही

एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को इस मामले में तुरंत माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस तरह की टिप्पणी के साथ राजनीति करना एक तरह का अपराध है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी से तत्काल माफी मांगने की मांग की।


रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष पर हुई थी कार्रवाई

बता दें कि रविवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में खरगे पर पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें 25 अक्तूबर को टेलीविजन पर प्रसारित समाचार के माध्यम से कथित टिप्पणी की जानकारी मिली। उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन में संवाद की मर्यादा और आपसी सम्मान के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed