फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : three criminal caught by villagers at mid night weapon and bike seazed police

बिहार: ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को दबोचा, देसी पिस्तौल बरामद; एक का आपराधिक इतिहास

Mon, 26 Oct 2026 02:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और धारदार कटर बरामद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : three criminal caught by villagers at mid night weapon and bike seazed police
उपचार चल रहा है।

विस्तार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के बांकुल टोला, छपरा मेघ में रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक धारदार कटर भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों को तीनों पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और इलाज के लिए मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजा कुमार, पिता श्याम ठाकुर, निवासी बखरी, थाना गायघाट; राजा कुमार, पिता नागेश्वर राय, निवासी करेला मोहनपुर, थाना पीयर; और सूरज कुमार, पिता बसवन्ना राय, निवासी आथर, थाना मुशहरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार : अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा; 10 पेज में सबूत भी लेकर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष

पूरे मामले में एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे थे। ग्रामीणों को उन पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तीनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। उनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में एक शातिर बदमाश भी शामिल है, जिसका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

 

तीन लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार

उपचार चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed