सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Station House Officer Suspended in Vaishali for Shielding Liquor Mafia SP Acts After Charges Proven

Bihar: वैशाली में शराब माफिया को संरक्षण देने वाला थानाध्यक्ष सस्पेंड, आरोप साबित होने पर एसपी ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली में जंदाहा थाना प्रभारी को शराब कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए और जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।

Station House Officer Suspended in Vaishali for Shielding Liquor Mafia SP Acts After Charges Proven
थाना प्रभारी मनोज कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच वैशाली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। जंदाहा थाना प्रभारी मनोज कुमार पर शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप जांच में सही पाया गया है। इसके बाद एसपी विक्रम सिहाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
Trending Videos


शिकायत के बाद हुई जांच
जानकारी के अनुसार, एसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जंदाहा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों को पुलिस संरक्षण मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी यातायात अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सागर को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए गए
जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार शराब कारोबारियों को संरक्षण दे रहे थे। एसपी ने कहा कि इस तरह का आचरण सेवा नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर
एसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और कर्तव्य में लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल; एसएनसीयू में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में महुआ थाना क्षेत्र में शराब जब्ती मामले में गड़बड़ी सामने आने पर तत्कालीन एसपी हर किशोर राय ने एक एएसआई समेत सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed