सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Crores stolen from transgender’s car, kinner community protests at collectorate over police inaction

Bihar: ट्रांसजेंडर की कार से करोड़ों का माल पार, चोरी के बाद फूटा किन्नर समाज का गुस्सा, समाहरणालय पर प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

हाजीपुर में ट्रांसजेंडर की कार से करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई से नाराज किन्नर समाज ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर जल्द खुलासे की मांग की है।

Bihar: Crores stolen from transgender’s car, kinner community protests at collectorate over police inaction
धरना प्रदर्शन करते किन्नर समाज
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में ट्रांसजेंडर से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद की चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किन्नर समाज ने समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे किन्नरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।



बता दें कि 12 जून की रात करीब 8 बजे हाजीपुर के स्टेशन रोड पर बदमाशों ने एक ट्रांसजेंडर की कार को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से किन्नर समाज में आक्रोश है। पीड़िता ट्रांसजेंडर सपना कुमारी ने सदर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र निवासी सपना कुमारी अपने चालक सौरभ कुमार के साथ एक्सयूवी कार से पटना से महुआ लौट रही थीं। इसी दौरान हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार के रेडिएटर की ओर कुछ फेंका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: शराबबंदी कानून के बीच नशे में धुत मिला सरपंच, ब्रेथ एनालाइजर में हुई पुष्टि, उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

कुछ दूरी आगे बढ़ने पर दूसरे व्यक्ति ने कार से धुआं निकलने की बात कहकर वाहन रुकवाया। इसके बाद सपना कुमारी और चालक कार से उतरकर जांच करने लगे। इसी दौरान बदमाश कार की बीच वाली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बैग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण और 8.75 लाख रुपये नकद रखे थे। बताया गया कि ये गहने और नकदी किन्नर समाज को विभिन्न कार्यक्रमों और शगुन के रूप में प्राप्त हुए थे।

घटना के बाद किन्नर समाज ने पहले सदर थाना पर भी विरोध जताया था। अब कार्रवाई में देरी से नाराज होकर समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी। किन्नर समाज ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed