सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Inter-state gang posing as sadhus arrested in Sitamarhi victim gold ring recovered

Bihar: साधु के वेश में ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पीड़ित की सोने की अंगूठी बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सीतामढ़ी में साधु का वेश धारण कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य पुलिस ने होटल में दबोचकर गिरफ्तार किए। गिरोह पंजाब का रहने वाला बताया गया है और इनके पास से पीड़ित का सोने का जेवर बरामद हुआ। पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों और स्थानीय संपर्कों की तलाश कर रही है।

Inter-state gang posing as sadhus arrested in Sitamarhi victim gold ring recovered
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीतामढ़ी शहर में साधु का वेश धारण कर भोले-भाले लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का सीतामढ़ी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नगर और मेहसौल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सघन छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से पीड़ित की ठगी गई सोने की अंगूठी और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

Trending Videos

धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर देते थे झांसा
ठगी के इस सुनियोजित खेल का खुलासा तब हुआ जब सरावगी चौक निवासी संदीप कुमार इन जालसाजों के चंगुल में फंस गए। जानकारी के अनुसार, साधु का चोला ओढ़े इन ठगों ने संदीप को धार्मिक प्रवचनों और चमत्कारिक दावों के जाल में उलझाया। ठगों ने जेवरात दोगुना करने और सुख-समृद्धि का प्रलोभन देकर उनकी सोने की अंगूठी ठग ली। हालांकि, घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने सूझबूझ का परिचय दिया और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देते हुए अपराधियों के संभावित ठिकाने के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल की घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर और मेहसौल थाने की टीम ने स्टेशन रोड स्थित होटल की घेराबंदी की। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांचों संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पीड़ित की अंगूठी उनके पास से बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में साधु बनकर घूमते थे और अकेले जा रहे लोगों को अपना निशाना बनाते थे।


ये भी पढ़ें: लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखला गए इनके नेता

गोला रोड की घटना से भी जुड़ रहे तार
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है कि तीन दिन पूर्व गोला रोड में एक महिला के साथ हुई ठगी में भी क्या इसी गिरोह का हाथ था। जांच में यह भी सामने आया है कि इन ठगों ने होटल के कमरों को एक प्रकार का कंट्रोल रूम बना रखा था, जहाँ से वे अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना बनाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके स्थानीय संपर्कों की भी तलाश कर रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के प्रलोभन में न आएं और संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed