{"_id":"69ac157ff0fdb2f2650f5f30","slug":"minor-hindu-girl-saved-from-human-trafficking-due-to-ssbs-vigilance-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4023022-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पहचान बदलकर नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा ले जा रहा था नेपाल, SSB ने पकड़ा तो खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पहचान बदलकर नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा ले जा रहा था नेपाल, SSB ने पकड़ा तो खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल मैत्री ब्रिज पर एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। दो युवक फर्जी नाम से नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने TikTok के जरिए लड़की से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया था।
SSB की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को सतर्कता के चलते विफल कर दिया गया। सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई AHTU-SSB 47वीं वाहिनी की टीम सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रख रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल जाने के क्रम में मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास दो संदिग्ध युवकों को एक नाबालिग लड़की के साथ रोका गया।
पकड़े जाने पर सुनाई झूठी कहानी
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम गोलू और सोनू बताया तथा लड़की को अपनी बहन बताते हुए नेपाल में रिश्तेदार के घर जाने की बात कही। लेकिन उनके जवाबों में विरोधाभास होने पर एसएसबी टीम को संदेह हुआ और मामले की गहन जांच शुरू की गई।
नेपाल का रहने वाला है आरोपी
इसके बाद प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण, स्वच्छ रक्सौल संस्था तथा ग्राम नियोजन केंद्र (एनजीओ) के सहयोग से तीनों को अलग-अलग कर पूछताछ और काउंसलिंग की गई। जांच में पता चला कि नाबालिग रानी कुमारी (बदला हुआ नाम) थाना पताही, मोतिहारी की रहने वाली है। वहीं आरोपी मोहम्मद अरमान उर्फ गोलू, थाना वीरता जिला परसा (नेपाल) तथा इकबाल अंसारी उर्फ सोनू, थाना शिकारपुर (नरकटियागंज, बिहार) के निवासी हैं।
शादी के झांसे में आकर लड़की ने छोड़ा घर
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मोहम्मद अरमान ने TikTok ऐप पर 'गोलू' नाम से फर्जी पहचान बनाकर करीब चार माह पहले लड़की से दोस्ती की थी। बाद में उसने अपने साथी इकबाल अंसारी के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद लड़की को आरोपियों की असली पहचान का पता चला, लेकिन तब तक वह उनके बहकावे में आ चुकी थी। आरोपियों के झांसे में आकर लड़की घर से निकलकर मोतिहारी बस स्टैंड पहुंच गई, जहां दोनों पहले से मौजूद थे और उसे भारत से नेपाल ले जाने की योजना बना रहे थे।
ये भी पढ़ें: बख्तियारपुर में विकास कार्यों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, लोगों से मिलने के लिए तोड़ा सुरक्षा घेरा
आरोपियों की साजिश नाकाम
हालांकि AHTU-SSB टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपियों की साजिश नाकाम कर दी गई। बाद में दोनों आरोपियों और नाबालिग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना के हवाले कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन