{"_id":"69c5447178f9610f100adf82","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bike-machenic-died-in-road-accident-two-more-injured-people-block-road-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4094093-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रफ्तार का कहर, ट्रक ने छीनी युवक की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रफ्तार का कहर, ट्रक ने छीनी युवक की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद शमशाद की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहम्मद शमशाद (करीब 22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा ओल्ड एनएच 57 पर हुई है। मृतक के परिजनों के अनुसार, शमशाद बाइक मैकेनिक था और शाम को काम खत्म कर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले ही ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शमशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने आगजनी भी की, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं और इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं, इसलिए उन्हें मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
सब इंस्पेक्टर आर. एन. पासवान ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos