सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp minister say you taking salary why machine still dusty after inspection Muzaffarpur Bihar

Bihar: धूप में इंतजार करती रहीं मंत्री, नहीं खुला स्विमिंग पूल भवन का ताला, निरीक्षण के दौरान भड़कीं श्रेयसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिम उपकरणों पर धूल देखकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

bjp minister say you taking salary why machine still dusty after inspection Muzaffarpur Bihar
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों को मिल रही खेल सुविधाओं में लापरवाही देखकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन के जिम कॉम्प्लेक्स में उपकरणों पर जमी धूल देखकर मंत्री भड़क गईं और कर्मचारियों से सवाल किया, 'तुम्हें सैलरी किस बात की मिलती है, फिर इस पर धूल क्यों जमा है? ऐसे में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?' इसके बाद उन्होंने इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें देश व राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल भवन में डीएसओ समेत कई अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।



खेल पदाधिकारी को मंत्री ने लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों से पूछा कि जब नियमित रूप से वेतन मिल रहा है तो जिम और उपकरणों की सफाई व रखरखाव ठीक तरीके से क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाली सुविधाओं को बेहतर स्थिति में रखा जाए। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देना राज्य और केंद्र सरकार दोनों की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विमिंग पूल भवन का नहीं खुला ताला 
इसके बाद मंत्री सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने वहां की कई कमियों से मंत्री को अवगत कराया। इसी दौरान उनकी नजर नव-निर्मित स्विमिंग पूल भवन पर पड़ी, जिसका दरवाजा बंद था। मंत्री ने भवन खोलकर निरीक्षण कराने का निर्देश दिया, लेकिन करीब 10 मिनट तक धूप में खड़े रहने के बावजूद चाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद मंत्री बिना निरीक्षण किए वहां से लौट गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि भवन का अब तक हैंडओवर नहीं हुआ है, इसलिए उसे खोला नहीं जा सका।
विज्ञापन


खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कटिबद्ध
मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि वह इंडोर स्टेडियम और खेल सुविधाओं का निरीक्षण करने मुजफ्फरपुर आई हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी जिलों में जाकर खेल से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और जहां जो कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से हो चुकी है। खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

खिलाड़ियों को दिया हार से नहीं घबराने का मंत्र
मंत्री ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने, बिहार के लिए मेडल लाने और खेल के माध्यम से नौकरी हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार खेल के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और सरकार खेल के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण की बदौलत हर खिलाड़ी मेडल जीत सकता है। बिहार के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर राज्य का नाम ऊंचा किया है।

ये भी पढ़ें: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का खूनी हमला, समस्तीपुर में बीच सड़क चाकूबाजी से हड़कंप

भावुक होकर सुनाया अपना अनुभव
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि देश के कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जब वह मेडल जीतकर लौटी थीं, तब जगह-जगह उनका स्वागत हुआ था। वहीं, एक ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उनसे पूछा था कि इस बार क्या लेकर आई हो। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि इस बार मेडल नहीं ला सकी। मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उन्हें समझाया कि “कोई बात नहीं, मेडल नहीं लाए तो सीखकर तो आए हो, अगली बार मेडल जरूर लाना।” मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि हार से कभी हताश नहीं होना चाहिए और हर अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed