सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:20 PM, 10-Jun-2026

Bihar News: नाम हटाने की कीमत 10 हजार! गया में रिश्वत लेते चौकीदार गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

गया जिले के बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीनी विवाद से जुड़े मारपीट के मामले में आरोपी का नाम हटाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। और पढ़ें
12:43 PM, 10-Jun-2026

Bihar News: बिहार में जमीन मामलों के 46 लाख आवेदन पेंडिंग, 11 से 17 जून तक चलेगा अभियान; मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार भूमि प्रशासन को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। विशेष शिविर के माध्यम से लाखों लंबित मामलों के समाधान हो रहा है।  और पढ़ें
Trending Videos
12:29 PM, 10-Jun-2026

Bihar: कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में बुधवार को एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे किसानों की नाव बनरी ढलान के पास तेज धारा में असंतुलित होकर डूब गई। हादसे के समय नाव पर करीब 11 लोग सवार थे। और पढ़ें
12:25 PM, 10-Jun-2026

Bihar News : पटना में वीकेंड का नया ठिकाना, गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे मुफ्त में देखें फिल्म

Bihar : राजधानी पटना वासियों के वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने गांधी मैदान में ओपन एयर सिनेमा की शुरुआत की है। मेगा स्क्रीन पर लोग खुले आसमान के नीचे फिल्म का मजा लेंगे और वह भी बिल्कुल मुफ्त।  और पढ़ें
12:15 PM, 10-Jun-2026

Bihar: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में ईंटों से दबा मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका

गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार सुबह एक महिला का शव गड्ढे में ईंटों से दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काम पर पहुंचे मजदूरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें
11:43 AM, 10-Jun-2026

Bihar News: फैजल खान मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, किस याचिका पर आज हुई सुनवाई?

Bihar News: फैजल खान उर्फ खान सर के केस में एक नया मोड़ आ गया है। पटना हाईकोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने अब चार हफ्तों में बिहार सरकार से जवाब मांगा है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 AM, 10-Jun-2026

Bihar: बिहार के किन जिलों में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का कैसा रहेगा मौसम, कहां परेशान करेगी गर्मी?

Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। और पढ़ें
11:28 AM, 10-Jun-2026

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर किया हमला, पूछा-क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हो चुकी हैं और राज्य वित्तीय आपातकाल के मुहाने पर खड़ा है। और पढ़ें
11:27 AM, 10-Jun-2026

Bihar: 24 केंद्र, 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी और कड़ी निगरानी; मुजफ्फरपुर में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,808 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। और पढ़ें
11:10 AM, 10-Jun-2026

Bihar: सांप ने डंसा तो अस्पताल की जगह तांत्रिक के पास पहुंचे परिजन, झाड़-फूंक में गंवाया समय; महिला की मौत

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझयावा गांव में अंधविश्वास की वजह से एक महिला की जान चली गई। प्रियंका कुमारी को खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया था, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed