सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp mp says pm modi perioud is golden era rjd mla tejasvi yadav have no idea Muzaffarpur Bihar

Bihar: तेजस्वी यादव को भाजपा सांसद की दो टूक! बोले- समझ न हो तो नसीहत न दें, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान की यात्रा बताया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों की जानकारी के बिना नसीहत नहीं देनी चाहिए।

bjp mp says pm modi perioud is golden era rjd mla tejasvi yadav have no idea Muzaffarpur Bihar
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में पहुंचे बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का कार्य गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का रहा है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री मोदी आज जन-जन के प्रिय नेता बन गए हैं। आज देश ही नहीं, बल्कि बिहार भी विकसित भारत बनने की कतार में है और राज्य तेजी से विकास कर रहा है।



'तेजस्वी यादव को नसीहत'
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मदद से बिहार का बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। अगर केंद्र सरकार दूसरे राज्यों से संसाधन लेकर बिहार को दे रही है तो यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के शासनकाल में बिहार का बजट क्या था, यह सभी जानते हैं। तब यह करीब 20 हजार करोड़ रुपये था। केंद्र सरकार अगर बिहार को अतिरिक्त सहायता दे रही है तो इसमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यादव को इससे तकलीफ क्यों होती है। क्या वे चाहते हैं कि बिहार के लोगों को कर्जदार बनाया जाए? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपना काम देखें और उन्हें इस विषय में नसीहत न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरी बार जनता ने मोदी पर जताया भरोसा
बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी लगातार तीसरी बार जनता ने प्रधानमंत्री चुना और स्पष्ट जनसमर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनडीए देश के 22 राज्यों में सरकार चला रहा है। तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा दावा! करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली, दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा

'25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर'
बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को गरीबी से मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि आज करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। इसके साथ ही गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और लोग स्वरोजगार से जुड़कर न केवल खुद रोजगार पा रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed