सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : criminal shot bjp ex minister who return his house with his son police investigate

Bihar: बीजेपी के पूर्व मंत्री के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर दिया घटना को अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मुरादपुर गांव में देर शाम किसान हरि शंकर सिंह की जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर मुरादपुर स्कूल के पास हुई। मृतक बीजेपी के पूर्व मंत्री रामसूरत रात के करीबी थे।

Muzaffarpur Bihar news : criminal shot bjp ex minister who return his house with his son police investigate
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपने गेहूं के खेत में डाउनी करवाकर अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों की बौछाड़ कर दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


मृतक की पहचान और राजनीतिक संबंध

घटना में मृतक की पहचान 36 वर्षीय हरि शंकर सिंह के रूप में हुई है, जो गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि मृतक बीजेपी के पूर्व मंत्री रामसूरत रात के बेहद करीबी थे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी सनसनी मच गई। परिजन घटना के बाद रो-रो कर बुरी तरह से टूट गए। हत्या घर से लगभग 100 मीटर पहले मुरादपुर स्कूल के पास अंजाम दी गई। मृतक अपने बेटे के साथ खेत से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

पहले भी हो चुकी थी हमलावर की कोशिश

मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले भी उनके ऊपर गोली चली थी, लेकिन वे किसी तरह बच गए थे। मृतक और अपराधियों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उन्हें पहले भी परेशान किया गया था। इस बार वही विवाद जानलेवा साबित हुआ। एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से दो गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों में भी डर और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की खोज में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed