सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : criminal snatch gold chain ex ward councillor show pistol when chased

Bihar News: बेखौफ बदमाशों का तांडव: सरेआम पूर्व पार्षद को लूटा, पीछा करने पर तानी बंदूक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व पार्षद विकास कुमार सहनी से करीब 10 लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद जब उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक दिया।

Muzaffarpur Bihar news : criminal snatch gold chain ex ward councillor show pistol when chased
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की घटना से सामने आया है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद से करीब 10 लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमका दिया। इस पूरी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
Trending Videos


अखाड़ा घाट बांध रोड पर वारदात

घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट बांध रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व वार्ड पार्षद विकास कुमार सहनी ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अखाड़ा घाट रोड के पास सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले से करीब 10 लाख रुपए की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने पर तानी पिस्टल

घटना के बाद बदमाश गली की ओर भागने लगे, तो पीड़ित ने उनका पीछा किया। लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पिस्टल तान दी, जिससे डरकर पीड़ित को रुकना पड़ा। इसी दौरान एक अन्य युवक ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया।


ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़, इलाके में दहशत

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बदमाशों का पीछा करने के दौरान घायल हुए युवक का भी इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना के एसएचओ दुखी महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं, जो हाई स्पीड ब्लू रंग की बाइक पर सवार थे। भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा और छिनतई की गई चेन भी बरामद कर ली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed