सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : criminal snatched gold chain from women neck when she resisted criminal pushed her

Bihar: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 52 वर्षीय महिला से बाइक सवार बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Bihar news : criminal snatched gold chain from women neck when she resisted criminal pushed her
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामबाग इलाके में मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि मिठनपुरा निवासी 52 वर्षीय संगीता कुमारी रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। जब वह वापस लौट रही थीं और अपनी गली के सुनसान मोड़ पर पहुंचीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। झपट्टा लगने के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जनसुराज नेता के ईंट भट्ठे पर छापा, 62 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, पूर्व प्रत्याशी भी हैं; मामला हुआ दर्ज

महिला ने बताया कि जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। गौरतलब है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों के भीतर स्नेचिंग की यह दूसरी बड़ी वारदात है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा दावों पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed