सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : dispute escalate while taking side driver died due to beating accused car rider flee

Bihar: साइड लेने का झगड़ा बना खूनी, कार चालक की पिटाई से मौत, इलाके में मचा हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर साइड लेने के विवाद के दौरान एक चालक की जमकर पिटाई की गई। घायल चालक लालबाबू राय (54 वर्ष) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Muzaffarpur Bihar news : dispute escalate while taking side driver died due to beating accused car rider flee
मुजफ्फरपुर में चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में सोमवार शाम एक सड़क विवाद के दौरान एक चालक की जमकर पिटाई हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और भारी बवाल मच गया। मृतक की पहचान लालबाबू राय (54 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी और मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Trending Videos


जानें विवाद की वजह

बताया जाता है कि बाजार में काफी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान लालबाबू राय अपने मालिक की कार लेकर आगे बढ़ रहे थे। सामने से एक अन्य ऑल्टो कार चालक रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश करने लगा। लालबाबू राय ने उसे अपनी साइड से सड़क छोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे कार चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी और लालबाबू राय को कार से खींचकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

घायल चालक की मौत

मारपीट में लालबाबू राय का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों में चीख-पुकार और रो-रोकर हंगामा मच गया।

आरोपी की तलाश और पुलिस कार्रवाई

एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि साइड लेने के विवाद में लालबाबू राय की पिटाई की गई थी, जिससे उनकी मौत हुई। आरोपी चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed