{"_id":"69c2b5dc0c230fe2cd005116","slug":"muzaffarpur-bihar-news-farmer-returning-his-home-with-his-son-was-shot-dead-by-a-criminal-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4087913-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: बेटे के साथ घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: बेटे के साथ घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ घर लौट रहे किसान हरि शंकर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
किसान की हत्या
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है, जब किसान अपने खेत में गेहूं की दौनी करवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी।
Trending Videos
हरि शंकर सिंह के रूप में हुई मृतक की पहचान
गोली लगने से घायल किसान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी 36 वर्षीय हरि शंकर सिंह के रूप में की गई है। वह अपने बेटे के साथ खेत देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादपुर स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पहले भी मृतक पर चली थी गोली
मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब छह माह पहले भी उन पर गोली चलाई गई थी, लेकिन तब वह किसी तरह बच गए थे। उनका पहले से जमीन का विवाद चल रहा था और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। घटना के दिन वह अपने बेटे के साथ गेहूं के खेत में दौनी करवाने गए थे और काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी और हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जल व्रत का समापन
पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल से दो गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन से जुड़ा पुराना विवाद बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन