{"_id":"69f24b2dff18822d6c05e01d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-fir-lodged-against-eight-aacussed-in-mother-and-two-children-death-case-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4225644-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के बझिला गांव में जमीन और पैतृक मकान विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के पति संतोष कुमार साह ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी प्रखंड क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के लश्गरीपुर पंचायत के बझिला गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के पति संतोष कुमार साह उर्फ मिठाई लाल शाह ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
दर्ज एफआईआर में रोशन कुमार, छोटू कुमार, अंजनी कुमार, सनी कुमार और शिवदयाल पासवान समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन और पैतृक मकान के विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से उनकी पत्नी रीता कुमारी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना से एक दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित संतोष कुमार साह ने बताया कि 27 अप्रैल की सुबह वह अपने कैटरिंग के काम से कांटी सादातपुर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली। सभी ने मिलकर उनसे पैतृक घर खाली करने को कहा और धमकी दी कि अगर घर नहीं छोड़ा तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। साथ ही मकान पर कब्जा करने की भी बात कही गई। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर वापस अपने काम पर चले गए।
शादी से लौटने पर मिला दर्दनाक मंजर
संतोष कुमार साह ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने छोटे भाई रंजीत कुमार साह के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे। अगली सुबह करीब 5 बजे जब वह लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला। शक होने पर वे पीछे के दरवाजे से अंदर गए। अंदर जाने पर सीढ़ी के पास वाले कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगा हुआ था। दरवाजा खोलकर जब अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर पत्नी और दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे। उनके गले में लाल रंग की कपड़े की रस्सी कसकर लिपटी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर जुटे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
पहले भी हो चुकी थी मारपीट और लूट की घटना
बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में भी मृतका रीता देवी के साथ आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान उसकी ज्वेलरी लूट ली गई थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर उसने वरीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मकान विवाद को लेकर पहले भी कई बार पंचायत हुई थी और मामला कोर्ट तक पहुंचा था। इसी पुरानी रंजिश में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके से टेंट के कपड़े की रस्सी भी बरामद की गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वरीय अधिकारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि हो पाएगी।
Trending Videos