सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminal killed in encounter following the murder of a BJP leader's relative last night.

Bihar: पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी, मामूली विवाद में हुई थी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।

Criminal killed in encounter following the murder of a BJP leader's relative last night.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान: जिले में बीती रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू यादव के रूप में हुई है, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के वीर यादव का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान छोटू यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली विवाद में चली गोली, एक की मौत

बताया जा रहा है कि बीती रात सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में हर्ष नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल चंदन सिंह, सीवान के एक भाजपा नेता के बहनोई बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक हर्ष, भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे थे। इस वजह से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार


रातभर चली छापेमारी, अन्य आरोपी फरार

घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्या की वारदात के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed