रात का अंधेरा और सड़क पर बिखरे अपनों के शव, खून से लथपथ जिंदगियां। दूर-दूर तक गूंजने वाली चीख-पुकार ने न सिर्फ मध्य प्रदेश को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही जिला प्रशासन और सड़क हादसे के शिकार हुए परिजनों को इस खौफनाक, भयावह हादसे की खबर मिली, तो सब कुछ पल के लिए हैरान रह गए। 50 मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की स्कॉर्पियो से हुई टक्कर ने 16 जिंदगियां छीन लीं। 10 लोग अभी-भी अति गंभीर रूप से घायल हैं। इंदौर में उनका उपचार चल रहा है।
MP: डिवाइडर के बाद स्कॉर्पियों से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप, 16 लोगों की मौत व 15 घायल; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:19 AM IST
सार
धार में हुए सड़क हादसे की खबर ने प्रदेश समेत देश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली दुर्घटना ने पीड़ितों के परिजनों को कभी न भूल पाने वाले जख्म दिए हैं। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपको बताते हैं कि यह हादसा कब और कैसे हुआ? साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ितों के परिजनों को कितनी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X