फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: डिवाइडर के बाद स्कॉर्पियों से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप, 16 लोगों की मौत व 15 घायल; देखें तस्वीरें

Thu, 30 Apr 2026 09:19 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 09:19 AM IST
सार

Dhar Accident:धार में हुए सड़क हादसे की खबर ने प्रदेश समेत देश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली दुर्घटना ने पीड़ितों के परिजनों को कभी न भूल पाने वाले जख्म दिए हैं। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपको बताते हैं कि यह हादसा कब और कैसे हुआ? साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ितों के परिजनों को कितनी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Dhar Road Accident News: Pickup Carrying 50 Workers Collides with Scorpio, 16 Dead and Several Injured
धार में दर्दनाक सड़क हादसा: 16 लोगों की मौत, 15 घायलों का उपचार जारी; मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

रात का अंधेरा और सड़क पर बिखरे अपनों के शव, खून से लथपथ जिंदगियां। दूर-दूर तक गूंजने वाली चीख-पुकार ने न सिर्फ मध्य प्रदेश को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही जिला प्रशासन और सड़क हादसे के शिकार हुए परिजनों को इस खौफनाक, भयावह हादसे की खबर मिली, तो सब कुछ पल के लिए हैरान रह गए। 50 मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की स्कॉर्पियो से हुई टक्कर ने 16 जिंदगियां छीन लीं। 10 लोग अभी-भी अति गंभीर रूप से घायल हैं। इंदौर में उनका उपचार चल रहा है।

 

Dhar Road Accident News: Pickup Carrying 50 Workers Collides with Scorpio, 16 Dead and Several Injured
पिकअप वाहन। - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप के पास रात 8:30 बजे हुआ ये खौफनाक हादसा
हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात 8:30 बजे हुआ। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Dhar Road Accident News: Pickup Carrying 50 Workers Collides with Scorpio, 16 Dead and Several Injured
हाईवे में मची अफरा-तफरी, राहत बचाव करते हुए मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर मची चीख-पुकार
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह मिले अपडेट के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा 16 हो गया है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 अति गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। यह पिकअप वाहन धार से अमझेरा की ओर जा रहा था। तभी ओवरलोड पिकअप वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, फिर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई श्रमिक वाहन के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhar Road Accident News: Pickup Carrying 50 Workers Collides with Scorpio, 16 Dead and Several Injured
जिला में अस्पताल में हादसे को लेकर जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कम पड़ गई जिला अस्पताल में जगह
हालात कैसे थे, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब इतनी बड़ी संख्या में घायलों को जिला अस्पताल एक साथ पहुंचाया गया, तो वहां जगह कम पड़ गई। घायलों को जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। हालांकि, घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सभी घायलों का समुचित इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
Dhar Road Accident News: Pickup Carrying 50 Workers Collides with Scorpio, 16 Dead and Several Injured
क्षमता से अधिक मजदूरों को वाहन में बैठाया गया था। - फोटो : अमर उजाला
ठूंस-ठूंसकर श्रमिकों पिकअप में बैठाया गया था
रात में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित इंदौर संभागायुक्त सुदामा खाड़े एवं इंदौर रेंज के महानिरीक्षक अनुराग भी पहुंचे। हादसे का कारण पिकअप वाहन में सवार श्रमिक ग्राम बग्गड़ के पास खेत पर काम करने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। श्रमिकों ने बताया कि वाहन में लगे स्पीकर से चालक तेज आवाज में गाना सुनते हुए वाहन लहराते हुए चला रहा था। वाहन में ठूंस-ठूंसकर श्रमिक भरे थे। इसका खामियाजा श्रमिकों को जान देकर चुकाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed