फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sawan 2026 Kanwar Yatra Begins as Devotees Seek Baba Garibnath Blessings for Pahleza Ghat

Sawan 2026: बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए कांवरिये, पहली सोमवारी पर उमड़ेगी आस्था

Fri, 31 Jul 2026 03:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 03:01 PM IST
सार

सावन की पहली सोमवारी से पहले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम से हजारों कांवरिये पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। इस बार पहली सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अरघा और एलईडी स्क्रीन सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Sawan 2026 Kanwar Yatra Begins as Devotees Seek Baba Garibnath Blessings for Pahleza Ghat
बाबा गरीब नाथ धाम जलाभिषेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सावन माह की पहली सोमवारी यानी तीन अगस्त को बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया भक्तों के जत्थे शुक्रवार को बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट के लिए रवाना हो गए। सुबह आठ बजे से ही बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा का दर्शन-पूजन किया और 'बाबा गरीबनाथ की जय' के जयघोष के साथ गंगा जल लेने के लिए पहलेजा घाट की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


कांवरिया भक्तों में सामान्य कांवरियों के साथ-साथ डाक कांवरिये भी शामिल हैं। डाक कांवरिये शुक्रवार शाम पहलेजा घाट पहुंचकर स्नान, पूजा-अर्चना और गंगा जल भरने के बाद मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे। वे वैशाली जिले के रास्ते बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचेंगे और रविवार, दो अगस्त की शाम तक यहां पहुंचने के बाद निर्धारित ठहराव स्थल पर विश्राम करेंगे। इसके बाद रात 12 बजे से पहली सोमवारी के अवसर पर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


'हर दुख हरते हैं बाबा गरीबनाथ'
बाबा गरीबनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। उनकी ऐसी महिमा है कि वे स्वयं अपने भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 12 वर्ष की उम्र से बाबा पर जलाभिषेक करता आ रहा हूं और अब 24 वर्ष का हो गया हूं। पूरे वर्ष इस पावन यात्रा का इंतजार रहता है।' उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष पैदल यात्रा कर पहलेजा घाट से गंगा जल लाते हैं। दो दिन तक पैदल चलने के बावजूद कोई थकान महसूस नहीं होती। यह सब बाबा की कृपा का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार टूट सकता है श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड
बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है और कांवरिये पहलेजा घाट के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष पहली सोमवारी पर सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर करीब डेढ़ लाख तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे।


ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला एसटीएफ जवान गिरफ्तार

अरघा के माध्यम से होगा जलाभिषेक
प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि पहली सोमवारी की भारी भीड़ को देखते हुए इस वर्ष भी अरघा की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से एक साथ कई कांवरिये अपना गंगाजल अर्पित कर सकेंगे। अरघा से जल सीधे बाबा गरीबनाथ पर अर्पित होगा। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अरघा लगाया गया है। सोमवार शाम के बाद इसे हटा दिया जाएगा, ताकि सावन के अन्य दिनों में श्रद्धालु सीधे शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकें। इसके अलावा, अरघा के पास एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे श्रद्धालु जलाभिषेक का सीधा दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed