Bihar: तीन महीने पहले अपहृत बच्ची भागलपुर से सकुशल बरामद, पुलिस ने नालंदा की एक और नाबालिग को भी बचाया
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले अपहृत बच्ची को पुलिस की विशेष एसआईटी टीम ने भागलपुर जिले के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष एसआईटी टीम ने तीन महीने पहले गायघाट थाना क्षेत्र से अपहृत एक बच्ची को भागलपुर जिले से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नालंदा जिले से अपहृत एक अन्य बच्ची को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों बच्चियों की बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे गिरोह और मामले में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है।
भागलपुर से सकुशल बरामद हुई अपहृत बच्ची
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से तीन माह पहले अपहृत की गई बच्ची को भागलपुर जिले के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव से सकुशल बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली, जब नालंदा जिले से अपहृत एक अन्य बच्ची भी वहां मिली, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
मई में दर्ज हुई थी अपहरण की प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना में 12 मई 2026 को बच्ची के लापता होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण और एसडीपीओ (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया था। लगातार मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूचना जुटाने के बाद पुलिस को बच्ची के भागलपुर जिले के सिवानपुर गांव में होने की सटीक जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने वहां छापेमारी कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें- स्मैक तस्कर से संपर्क पड़ा भारी! सहरसा की महिला SI खुशबू कुमारी निलंबित, DIG का बड़ा एक्शन
नालंदा की अपहृत बच्ची भी मिली
छापेमारी के दौरान पुलिस को नालंदा जिले से अपहृत एक अन्य बच्ची भी मिली। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने तत्काल नालंदा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। दोनों बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसडीपीओ (ईस्ट-1) आलय वत्स ने बताया कि घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान नालंदा जिले की अपहृत बच्ची भी बरामद हुई है। पूरे मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।