सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man return after feast shot incident occurred while resolving dispute police investigate Muzaffarpur bihar

Bihar News: शादी का भोज खाकर लौट रहे शख्स को लगी गोली, बीच-बचाव के दौरान घटी घटना; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात शादी का भोज खाकर लौट रहे अनिल कुमार सिंह को बीच-बचाव के दौरान गोली मार दी गई। गोली उनके गर्दन के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पड़ोसी ने छत से फायरिंग की। घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

man return after feast shot incident occurred while resolving dispute police investigate Muzaffarpur bihar
गोलीबारी में घायल युवक
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े 12 बजे एक शख्स को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर गोली चली, जिसमें अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके गर्दन के पास लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, छत से की गई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वे रात में भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। वे वहां पहुंचे और झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया। तभी घर की छत से राजीव कुमार उर्फ फौजी नाम के शख्स ने गोली चला दी। वह छत से फायरिंग कर रहा था और गाली-गलौज भी कर रहा था। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। घायल ने बताया कि आरोपी उनका पड़ोसी है और दबंग छवि का है। वह अक्सर धमकी देता था कि जो भी बीच में आएगा, उसे गोली मार देगा। उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी है। गोली लगने के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहरी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में अयाची ग्राम में रहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छपरा में बहन के तिलक से लौटे भाई की संदिग्ध मौत, खेत के बांध पर मिला शव

प्रॉपर्टी विवाद में चली गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि देर रात गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें स्थानीय अनिल सिंह को गोली लगी है। गोली कंधे के पास गर्दन में लगी है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हुई हो सकती है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले इलाके में कुछ लोगों के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद ही गोली चलाई गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed