सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Multiple houses burgled in Muzaffarpur overnight, thieves flee with cash and jewellery worth lakhs

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक ही रात कई घरों में चोरी, ग्रिल काटकर लाखों के जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पुपरी गांव में बंद घरों के ग्रिल काटकर घुसे चोर जेवरात, नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar News: Multiple houses burgled in Muzaffarpur overnight, thieves flee with cash and jewellery worth lakhs
चोरी के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित पुपरी गांव में चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बंद पड़े मकानों के ग्रिल काटकर घरों में घुसे चोर नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।



जानकारी के अनुसार चोरों ने दो बंद घरों के ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी, बक्से तथा ट्रंक तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित गृहस्वामी बसंत कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर का ग्रिल काटकर प्रवेश किया और अलमारी व ट्रंक तोड़कर जेवरात, कीमती बर्तन तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। उनके अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज, दूसरे की तलाश जारी

वहीं दूसरे पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने करीब 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही।

इसके अलावा अवधेश दास के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार उनके घर से भी लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

तुर्की थाना प्रभारी ने बताया कि पुपरी गांव में कई घरों में चोरी की सूचना मिली है। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस फरार चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed