सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mobile tower control room erupted in flames with loud explosion fire brigade control it Muzaffarpur Bihar

Bihar: तेज धमाका और फिर धुआं ही धुआं! मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर बना ‘आग का गोला’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट या बैटरी ब्लास्ट के कारण आग लग गई, जिससे तेज धमाका हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि मामले की जांच जारी है।

mobile tower control room erupted in flames with loud explosion fire brigade control it Muzaffarpur Bihar
कंट्रोल रूम में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जू साह लेन स्थित एक मकान की छत पर लगे निजी मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान मालिक ने घटना की जानकारी मोबाइल सेवा प्रदाता को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने बताई घटना की पूरी कहानी

घटना को लेकर मकान मालिक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह घर पर थे, तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और छत पर कंपन महसूस हुआ। जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि कंट्रोल रूम में आग लगी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि कंट्रोल रूम में लगे जेनरेटर और सप्लाई लाइन के कारण शॉर्ट सर्किट या बैटरी ब्लास्ट से आग लगी होगी।

स्थानीय लोगों की कोशिश और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को संभालते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में तब्दील, साली की शादी से पहले जीजा की संदिग्ध मौत

अग्निशमन विभाग का बयान और जांच जारी
इस संबंध में जिला अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली थी। गली संकरी और बिजली के तारों से घिरी होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी को पहुंचने में दिक्कत हुई, इसलिए छोटी गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed