फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   motorcyclist stopped two school sisters on way to for an examand attacked them with blade

बिहार: परीक्षा देने जा रही छात्रा बहनों पर ब्लेड से हमला, बाइक सवार युवक वारदात के बाद फरार

Tue, 22 Sep 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 03:44 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो नाबालिग छात्रा बहनों पर बाइक सवार युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों घायल हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानिए पूरा मामला क्या है...
 

विज्ञापन
motorcyclist stopped two school sisters on way to for an examand attacked them with blade
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में सोमवार को परीक्षा देने जा रही इंटर की दो नाबालिग छात्रा बहनों पर बाइक सवार एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले के कारणों की जांच कर रही है। मामले में एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने भी छात्राओं के घर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


सुनसान जगह पुलिया के पास रोका
पीड़ित छात्राओं के अनुसार, दोनों बहनें परीक्षा देने के लिए रामपुरवा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रही थीं। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मोतीपुर प्रखंड के कमालपुर गांव में एक सुनसान जगह पुलिया के पास बाइक सवार युवक उनके सामने आया। छात्राओं का आरोप है कि युवक ने बाइक रोककर ब्लेड निकाला और उन पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एक के हाथ, दूसरी के हाथ और कंधे पर चोट
छात्राओं ने बताया कि हमले में एक बहन के हाथ में चोट लगी है, जबकि दूसरी के हाथ और कंधे पर ब्लेड से वार किया गया। दोनों पट्टीदारी की बहनें हैं और साथ में परीक्षा देने जा रही थीं। हमले के बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला किए जाने की सूचना मिली है। छात्राओं के अनुसार एक बाइक पर सवार युवक आया और हमला करने के बाद फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


छात्राओं ने छेड़खानी की बात नहीं बताई
पुलिस के अनुसार, हमले में एक छात्रा की बांह और दूसरी के हाथ पर चोट लगी है। एसडीपीओ ने बताया कि छात्राओं ने अपने साथ किसी भी तरह की छेड़खानी की बात नहीं बताई है। पुलिस अब हमलावर की पहचान, हमले की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed