{"_id":"6a6e4946c951e298e20b02a7","slug":"muzaffarpur-bihar-news-mutilated-body-of-innocent-aryan-found-after-six-days-the-son-also-killed-after-his-mothers-murder-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4567736-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पहले मां की हत्या, अब छह साल के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला; गिरफ्तार शख्स ने उगला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पहले मां की हत्या, अब छह साल के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला; गिरफ्तार शख्स ने उगला राज
Sun, 02 Aug 2026 08:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:24 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को मंजू देवी का शव मिलने के छह दिन बाद उसी स्थान से करीब 50 मीटर दूर उनके छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव भी बरामद हुआ। इस घटना के बाद मां-बेटे की हत्या की आशंका गहरा गई है और पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मां के बाद बच्चे का शव बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को नेता चौक के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। अब उसी स्थान से करीब 50 मीटर दूर शनिवार को उसके छह वर्षीय बेटे का शव भी बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रेमी समेत अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है। तेज दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने दोबारा जांच तेज की।
कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक स्थित एनटीपीसी के समीप मिले महिला के शव मामले में शनिवार को ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। आपको बता दें कि जिस छह वर्षीय आर्यन की तलाश पिछले छह दिनों से की जा रही थी, उसका क्षत-विक्षत शव उसी जगह से करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ, जहां 26 जुलाई को उसकी मां मंजू देवी का शव मिला था। बच्चे का शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आने लगी थी। लोगों ने बदबू महसूस होने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मां-बेटे दोनों की हत्या की आशंका ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। पुलिस पहले ही इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल की पुष्टि कर चुकी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, अब बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस की शुरुआती जांच, लापता बच्चे की तलाश और पूरे घटनाक्रम पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानें कब और कैसे मिला था शव
दरअसल, 26 जुलाई की दोपहर कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक स्थित एनटीपीसी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने पहचान के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया था। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास एक छोटे बच्चे की चप्पल भी मिली थी। उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि चप्पल किसकी है, लेकिन अब बच्चे का शव मिलने के बाद माना जा रहा है कि वह चप्पल आर्यन की ही थी। 27 जुलाई को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान 30 वर्षीय मंजू देवी के रूप में की। मंजू देवी के पिता विनोद साह ने कांटी थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का छह वर्षीय बेटा आर्यन भी घटना के बाद से लापता है और उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
उक्त एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर हरि पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, हरि पासवान का बेटा ही मंजू देवी के साथ प्रेम संबंध में था। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि मंजू देवी एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान गांव के एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया गया कि मंजू देवी का अपने पति से पहले ही अलगाव हो चुका था और वह कथित प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थीं।
प्रेम जाल का अजब-गजब खेल
पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले में प्रेमी के पिता हरि पासवान को जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समेत कई अन्य नामजद अभियुक्त फरार बताए गए थे। महिला का शव मिलने के छह दिन बाद शनिवार को उसी स्थान से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों से छह वर्षीय आर्यन का शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
दोनों एक साथ हुए थे लापता
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब 26 जुलाई को महिला का शव बरामद हुआ था, उसी समय घटनास्थल के पास एक बच्चे की चप्पल भी मिली थी। परिजनों ने अगले ही दिन एफआईआर में बच्चे के लापता होने की जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस छह दिनों तक बच्चे का पता नहीं लगा सकी। अब उसी इलाके से बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस की शुरुआती तलाशी और जांच पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि घटनास्थल की गहन तलाशी ली जाती तो संभवतः बच्चे का शव पहले ही बरामद हो सकता था।
पहले मां, फिर बेटे का शव बरामद
बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। चर्चा यह भी है कि जिस स्थान पर महिला काम करती थी, वहां कथित रूप से शराब पार्टी के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले किसी केमिकल से शव के चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया ताकि पहचान न हो सके। चर्चा है कि छह वर्षीय आर्यन अपनी मां के साथ था और उसने पूरी घटना देख ली थी। इसी कारण उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, इन सभी दावों की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें- अंधाधुंध फायरिंग, 32 साल के युवक की हत्या; दूध लेकर शहर जाते समय अपराधियों ने बनाया निशाना
वायरल तस्वीरों ने उठाए कई अहम सवाल
इस बीच मृतका की कुछ निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक युवक के साथ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कथित प्रेमी के साथ की हैं। हालांकि, पुलिस ने इन तस्वीरों की सत्यता या जांच के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष टीम ने मुख्य आरोपी और मृतका के कथित प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस पूरे हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
एसएसपी बोले- सभी बिंदुओं पर जांच जारी
इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को बच्चे का शव भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।