फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Samrat Choudhary statement on liquor ban in Bihar news

Liquor Ban Bihar: सीएम सम्राट चौधरी ने शराब पर स्वीकार किया जमीनी सच; धर्म स्थलों पर भी कह दी बड़ी बात

Sun, 02 Aug 2026 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में शराबबंदी को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने किसका बड़ा सच स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराब के बिहार, झारखंड और यूपी में खपत को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Bihar CM Samrat Choudhary statement on liquor ban in Bihar news
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के लोक भवन में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर कहा कि आजकल बिहार के लोग अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों पर अधिक जाते हैं, जहां शराबबंदी लागू नहीं है, और कुछ लोग पूजा के बहाने वहां शराब का सेवन भी करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग छिपकर शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून से राज्य के लोगों को व्यापक लाभ मिला है और सरकार इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानिए सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आजकल बिहार के लोग ज़्यादा पूजा-पाठ के लिए देवघर, बनारस और कुशीनगर जाते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि बिहार की स्थिति बदली है। हम जब विधायक के तौर पर जनता के बीच गाँवों में जाते थे, तब एक अनुभव होता था। गांव में लोगों से मिलने के बाद जब लौटने लगते थे, तो कोई व्यक्ति, जो शराब के नशे में होता था, पूछता था, 'विधायक जी, आप कब आए? आप तो कभी दिखते ही नहीं।' जबकि हम डेढ़ घंटे से उसी गांव में मौजूद रहते थे। शराब के नशे के कारण उसे इसका एहसास ही नहीं होता था।
विज्ञापन


'चोरी छिपे लोग शराब पीते होंगे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार के किसी भी कोने में चले जाइए, चोरी-छिपे कुछ लोग शराब पीते होंगे, इसमें दो राय नहीं है। लेकिन किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराबबंदी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह कानून किस तरह जनता को लाभ पहुंचा चा रहा है, इसे देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed