फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Over 5 Lakh Devotees Expected at Baba Garibnath Dham for 3rd Somwar of Sawan

Bihar: तीसरे सोमवार पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पांच लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Sun, 16 Aug 2026 11:32 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 11:32 AM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार को बाबा गरीबनाथ धाम में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। पहलेजा घाट से 90 किलोमीटर की कांवर यात्रा कर भक्त मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और ठहराव स्थलों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Bihar Over 5 Lakh Devotees Expected at Baba Garibnath Dham for 3rd Somwar of Sawan
भगवा रंग में रंगा कांवरिया पथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का मुजफ्फरपुर पहुंचना जारी है। सोमवार रात 12 बजे के बाद कांवरिया भक्त बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू करेंगे। पूरा कांवरिया पथ भगवा रंग से रंग गया है और जगह-जगह आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नंगे पांव पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम की ओर पहुंच रहे हैं। बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे सोमवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर पूरा पटना-मुजफ्फरपुर कांवरिया पथ भगवा रंग में सराबोर हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा गरीबनाथ धाम की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


90 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंच रहे कांवरिये
गौरतलब है कि सारण जिले के पहलेजा घाट से करीब 90 किलोमीटर की कांवर यात्रा कर श्रद्धालु गंगाजल लेकर नंगे पांव बाबा गरीबनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इस दौरान पूरा कांवरिया पथ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है। श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। तुर्की, माधौल, रामदयालु नगर सहित कुढ़नी क्षेत्र में भी बाबा के भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। पूरे रास्ते हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं का सुरक्षित जलाभिषेक कराने के लिए विशेष तैयारी की गई है। रामदयालु नगर से लेकर बाबा गरीबनाथ धाम तक अलग-अलग स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला स्कूल और आरडीएस कॉलेज परिसर में ठहराव स्थल बनाए गए हैं। यहां से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर परिसर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी से मिलने पटना जा रहा था परिवार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-बेटी की मौत

एसएसपी ने कहा कि प्रशासन की तैयारी पूरी है और श्रद्धालुओं का सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed