{"_id":"6a81511d742488d5fb0c1365","slug":"muzaffarpur-bihar-news-passenger-bus-parked-at-bus-stand-burst-into-flames-causing-panic-among-passengers-due-to-massive-fire-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4615298-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अचानक आग का गोला बनी यात्री बस, धू-धू कर जली; बस स्टैंड में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अचानक आग का गोला बनी यात्री बस, धू-धू कर जली; बस स्टैंड में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
Sun, 16 Aug 2026 12:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:10 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में रविवार को खड़ी यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
खड़ी बस में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर बिहार के सबसे बड़े बस पड़ाव बैरिया बस स्टैंड में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड में खड़ी एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। आग लगने और तेज धुआं उठने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग पानी लाकर बस में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें उठती देख बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और बस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए बस पकड़ने के लिए आए यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान आसपास खड़ी अन्य बसों को भी वहां से हटा दिया गया, ताकि आग की चपेट में आने से उन्हें नुकसान न हो।
फायर ब्रिगेड के आने से पहले लोगों ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को नियंत्रित किया। सबसे राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के समय बस खाली थी या उसमें कोई यात्री मौजूद था, इसकी जांच की जा रही है।
स्थानीय ने बताया- देखते ही देखते आग का गोला बनी बस
हादसे को लेकर स्थानीय निवासी दिलीप कुमार साह ने बताया कि अचानक एक बस में आग लग गई। सभी लोग मौके पर पहुंचे और पास के नाले के पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर कई बसें खड़ी थीं। इसके बाद बस स्टैंड के स्टाफ और बस ड्राइवरों ने तुरंत अन्य बसों को वहां से हटा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। अचानक आग लगी और लोगों ने मिलकर उस पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- औलाद नहीं थी, तो पड़ोसी बन गए बेटे; 85 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर ले गए बाबा बैद्यनाथ धाम
आग लगने के कारणों की जांच में जुटी टीम
मुजफ्फरपुर जिले का बैरिया बस स्टैंड क्षेत्र का प्रमुख परिवहन केंद्र है। यहां से पूरे बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए भी सैकड़ों बसों का परिचालन होता है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात और बस सेवाओं पर असर पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अग्निशमन विभाग की टीम भी आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।