फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   eight Year Love Story Ends in Marriage Police and Panchayat Intervene to Wed Bihar Couple at Local Temple

Bihar: आठ साल के प्यार को मिला मुकाम! शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी जोड़ा, पुलिस-पंचायत ने कराए सात फेरे

Sun, 16 Aug 2026 01:02 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

सारण के पानापुर में करीब आठ-नौ साल से प्रेम संबंध में रहे 23 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक की शादी आखिरकार परिवार की सहमति से मंदिर में हुई। दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने मध्यस्थता की। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
eight Year Love Story Ends in Marriage Police and Panchayat Intervene to Wed Bihar Couple at Local Temple
प्रेमी जोड़े की शादी समारोह में शामिल पुलिस और पंचायत जनप्रतिनिधि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के सारण जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने साबित कर दिया कि सच्ची मोहब्बत और दृढ़ संकल्प के आगे आखिरकार समाज और परिवार की दीवारें भी झुक जाती हैं। जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना भवन के सामने प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार रात एक अनोखी शादी संपन्न हुई, जो इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस विवाह में न केवल वर्षों पुराने प्रेम को मुकाम मिला, बल्कि पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की सकारात्मक पहल से दोनों परिवारों के बीच की दूरियां भी खत्म हो गईं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सारण जिले के पानापुर और बनियापुर प्रखंड से जुड़ा हुआ है। बनियापुर प्रखंड के देवलखा भिट्ठी गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती और पानापुर प्रखंड के मेंथौरा गांव के 26 वर्षीय युवक के बीच पिछले करीब आठ-नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का सपना देख रहे थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण दोनों खुलकर सामने आने से कतरा रहे थे। इसी बीच मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब गुरुवार को युवती सीधे अपने प्रेमी के घर मेंथौरा पहुंच गई। जब इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो शुक्रवार को वे भी मेंथौरा गांव पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद गांव में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों के बीच टकराव के आसार बनने लगे।
विज्ञापन


पुलिस और डायल-112 की सूझबूझ आई काम
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से अलग-अलग बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। दूसरी ओर, बालिग होने के कारण युवक और युवती अपने फैसले पर पूरी तरह अड़े रहे। दोनों हर हाल में एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात पर कायम रहे। युवाओं की जिद और बढ़ते विवाद को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस ने मध्यस्थता करने का बीड़ा उठाया। मामले को थाने तक ले जाया गया, जहां दोनों पक्षों के परिजनों को बैठाकर लंबी बातचीत की गई। पुलिस अधिकारियों और पंचायत के गणमान्य लोगों ने दोनों परिवारों को समझाया कि बच्चों की खुशी इसी में है और सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सूझबूझ से काम लेना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Exam: अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है?


मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शादी
समझाइश का दौर रंग लाया और आखिरकार दोनों परिवारों का दिल पिघल गया। परिजनों ने आपसी सहमति जताते हुए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। परिवार की रजामंदी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। इसके बाद पानापुर स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में शादी की तैयारियां शुरू हुईं। शुक्रवार रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी और पंचायत प्रतिनिधि बराती और घराती की मुख्य भूमिका में नजर आए। उन्होंने न केवल विवाह की रस्मों को पूरा कराने में मदद की, बल्कि बड़े-बुजुर्गों की तरह नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

पूरे क्षेत्र में बनी हुई है चर्चा
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यदि कानून, समाज के जिम्मेदार लोग और पुलिस सकारात्मक भूमिका निभाएं तो जटिल से जटिल पारिवारिक विवादों का भी शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है। सारण की यह घटना अब सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि यह शादी इस बात का प्रमाण है कि सच्चा प्यार तमाम बाधाओं को पार करते हुए अंततः अपनी मंजिल पा ही लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed