सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Pan shop owner murdered by slitting his throat in Nagar police station area

अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में पान दुकानदार मनोज राय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

Muzaffarpur News: Pan shop owner murdered by slitting his throat in Nagar police station area
मनोज राय की हत्या से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक पान दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos

 
खून से लथपथ हालत में मिला दुकानदार
मृतक की पहचान मनोज राय के रूप में हुई है, जो माखन साह चौक पर पान की दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों ने मनोज राय को खून से लथपथ अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला रेत करके हत्या
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनोज राय को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच की प्रक्रिया शुरू की।
 
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, जांच तेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों और संभावित चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पढ़ें- Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला
 
परिजनों का आरोप, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
घटना को लेकर मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका कहना है कि जब उनके बेटे मनोज राय ने इसका विरोध किया, तो उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या बहू के प्रेमी ने की है। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन बहू के मोबाइल पर प्रेमी का कॉल आया था, जिसे मनोज राय ने देख लिया था, जिसके बाद यह वारदात हुई।
 
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed