फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : police get remand accused who demand money in name of bishnoi gang

Bihar News: लॉरेंस गैंग के नाम पर नेताओं को धमकी, अब कन्हाई पर पुलिस का शिकंजा, रिमांड में खुलेंगे बड़े राज

Thu, 06 Aug 2026 05:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिहार के पर्यटन मंत्री के पुत्र कृष्ण मुरारी समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं से रंगदारी मांगने के आरोपी कन्हाई सहनी पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। फिलहाल पटना जेल में बंद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : police get remand accused who demand money in name of bishnoi gang
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले कन्हाई पर पुलिस का शिकंजा और कसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिहार के पर्यटन मंत्री के पुत्र कृष्ण मुरारी समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कन्हाई सहनी पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अब आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी में जुटी है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न थानों की पुलिस अदालत में चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस

जानकारी के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र के अर्रा गांव निवासी कन्हाई सहनी को बिहार पुलिस की विशेष टीम ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह पटना जेल में बंद है। अब ब्रह्मपुरा थाना पुलिस उसे न्यायिक रिमांड पर लेने के लिए अदालत पहुंची है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड मिलने के बाद आरोपी से पूरे गिरोह, रंगदारी की साजिश और अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

पुलिस ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही सदर, ब्रह्मपुरा और साहेबगंज थाना पुलिस कन्हाई सहनी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। यह मामला सामने आने के बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर नेताओं को भेजे थे धमकी भरे संदेश

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित एक होटल संचालक के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई थी। इसी फर्जी आईडी के जरिए उसने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई नेताओं को व्हाट्सएप संदेश और कॉल कर 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांगी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता कन्हाई सहनी ही है। साथ ही उसके गांव के एक अन्य शातिर व्यक्ति की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।



ये भी पढ़ें- स्मैक तस्कर से संपर्क पड़ा भारी! सहरसा की महिला SI खुशबू कुमारी निलंबित, DIG का बड़ा एक्शन

पटना में भी दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, कन्हाई सहनी को पटना की कंकड़बाग थाना पुलिस ने पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच के दौरान कई अन्य मामलों के तार भी उससे जुड़ते चले गए।

पुलिस बोली- रिमांड के बाद होंगे कई खुलासे

ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन कुमार रंजन ने बताया कि आरोपी के रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अदालत से अनुमति मिलने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे इस गिरोह और रंगदारी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed