सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   school going student crushed by tractor died on spot driver flee away in Muzaffarpur Bihar

Bihar: स्कूल जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा; मौके पर हुई मौत, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में NH-27 के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने साइकिल से स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र विकास कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 

school going student crushed by tractor died on spot driver flee away in Muzaffarpur Bihar
मृतक छात्र
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे एक आठवीं के छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह घटना मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक NH-27 के पास हुई, जहां रॉन्ग लेन पर ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर साइकिल से स्कूल जा रहे मासूम बच्चे से टकरा गया। इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


बेटे का शव देख परिजन बेहाल
मृतका की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत निवासी शंभू राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं, बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बच्चे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों ने बताया कि विकास रोजाना की तरह साइकिल से अपने दोस्त के साथ स्कूल जा रहा था। वह एनएच के किनारे बने लेन से जा रहा था, तभी ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि इस घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। 

स्थानीय लोगों ने बताया रोज होता है हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और वाहनों का गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आना-जाना आम बात है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जदयू से दो डिप्टी सीएम; किसने क्या कहा?

जांच में जुटी पुलिस
बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक तथा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed