सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   vijay kumar chaudhary deputy cm bihar samastipur jdu nitish kumar news

Bihar News: स्टेट बैंक अफसर से बिहार के डिप्टी CM तक, जानें नए डिप्टी सीएम विजय चौधरी का पूरा राजनीतिक सफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे नीतीश कुमार के करीबी और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं।

vijay kumar chaudhary deputy cm bihar samastipur jdu nitish kumar news
विजय कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
Trending Videos


नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद नेता
भूमिहार जाति से आने वाले विजय कुमार चौधरी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी और सशक्त राजनीतिक सफर
विजय कुमार चौधरी बिहार के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शामिल हैं। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी थे। उनके पिता भी विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद 1982 में उन्होंने दलसिंहसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

कांग्रेस से जदयू तक का सफर
1985 से 1990 तक वे दलसिंहसराय से कांग्रेस विधायक रहे। इसके बाद 2005 में वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जदयू में शामिल हो गए। वर्तमान में वे सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं
नीतीश कुमार सरकार में विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे शिक्षा, वित्त और वाणिज्य कर विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक बार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब उपमुख्यमंत्री बनने के बाद समस्तीपुर जिले में जश्न का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके राजनीतिक सफर की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed