सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Shravan Kumar elected leader of JDU legislative party, Nitish Kumar, caste equations, Bihar politics

Bihar News: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 21 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

नई सरकार के गठन छठे दिन जदयू को विधायक दल का नेता मिल गया है। कुर्मी समाज से आने वाले श्रवण कुमार को 84 विधायकों का नेता चुना गया है। 

Shravan Kumar elected leader of JDU legislative party, Nitish Kumar, caste equations, Bihar politics
श्रवण कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। एक दिन पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई थी। लेकिन, तब विधायक दल ने नेता का नाम फाइनल नहीं हुआ था। आज जदयू की ओर से श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लग गई। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने खुद श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगाई है। 
Trending Videos

 

बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र में जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल के नेता के चयन की पुष्टि की गई है। पत्र के अनुसार, श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है। यह निर्णय पार्टी की बैठक में लिया गया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष को सूचित किया गया है। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने औपचारिक रूप से इसकी जानकारी जारी की। जारी पत्र में बताया गया है कि 21 अप्रैल 2026 को हुई प्रक्रिया के तहत श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बनी। पत्र बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव की ओर से जारी किया गया है, जिसमें संबंधित अधिकारियों और विभागों को भी इसकी सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रवण कुमार को ही क्यों चुना गया नेता
जदयू सूत्रों की मानें तो नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भी मिलने से श्रवण कुमार नाराज चल रहे थे। इसलिए उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पहले उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। अब उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।  राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनकर फिर से सोशल इंजीनियरिंग की मिसाल पेश की है। चूंकि जनता दल यूनाइटेड का आधार ही लवकुश समीकरण है। श्रवण कुमार कुर्मी जाति से आते हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ऐसा लग रहा था कि जदयू के दो उपमुख्यमंत्री में से कोई एक कुर्मी जाति से होगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय चौधरी और यादव जाति से बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बना दिया। अब सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए श्रवण कुमार विधायक दल का नेता बना दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed