फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major Theft in Bihar 1.6 km Power Line Cut Off in Dark of Night one Arrested with 600 kg Aluminum Wire

Bihar: रात के अंधेरे में काट डाली 1.6 किमी लंबी 33 केवी लाइन, 600 किलो बिजली तार व बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 12:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने 33 केवी निर्माणाधीन सब स्टेशन से चोरी हुई करीब 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम बिजली तार बरामद कर अंतरजिला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Major Theft in Bihar 1.6 km Power Line Cut Off in Dark of Night one Arrested with 600 kg Aluminum Wire
अंतर-जिला गैंग का पर्दाफाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतरजिला गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से निर्माणाधीन 33 केवी बिजली लाइन का करीब 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने रात के अंधेरे में निर्माणाधीन सब स्टेशन की करीब 1.6 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन काटकर चोरी कर ली थी। यही नहीं, यह गिरोह बिजली के ट्रांसफार्मर और तार की चोरी की वारदातों को भी अंजाम देता था। चोरी की गई तार को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दीपक कुमार के रूप में हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चोरी और डकैती के कई मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
दरअसल, मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन 33 केवी सब स्टेशन की रोटेशन लाइन की बिजली तार काटकर चोरी कर ली गई थी। इस मामले में बरूराज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले लोग चोरी की गई तार को लेकर जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी तार और एक बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक अंतरजिला गिरोह है, जो बिजली के तार काटकर चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि बरूराज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन 33 केवी सब स्टेशन की बिजली तार चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देवरिया-बरूराज मार्ग पर गोपीनाथपुर के पास से चोरी की गई करीब 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम बिजली तार बरामद कर ली। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed