फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Mukhiya Son Shot in Muzaffarpur Over Suspected Political Rivalry

Bihar: मुखिया के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, जाते-जाते बोले- 'तुम गरीब हो; फिर चुनाव कैसे जीत जाते हो?'

Mon, 13 Jul 2026 08:28 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 08:28 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बड़ा भारती पंचायत के मुखिया के पुत्र सुजीत कुमार सहनी को मेला देखकर लौटते समय गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। घायल ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Mukhiya Son Shot in Muzaffarpur Over Suspected Political Rivalry
मुखिया पुत्र को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार देर रात पंचायत प्रतिनिधि के परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी क्षेत्र स्थित बड़ा भारती पंचायत के मुखिया के पुत्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब वह मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान बड़ा भारती पंचायत के मुखिया लालबच्चन सहनी के पुत्र सुजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है। घटना रघई घाट के पास हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल ने सुनाई आपबीती
अस्पताल में इलाजरत सुजीत कुमार सहनी ने बताया कि वह शनिवार रात मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उन पर हथियार तान दिया। उन्होंने बचने की कोशिश की, तभी चली गोली उनके बाएं हाथ की बांह में जा लगी। घायल का आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते कहा कि 'तुम गरीब हो, फिर चुनाव कैसे जीत जाते हो?' इस बयान के बाद मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ई-रिक्शा चलाने वाले के बैंक खाते में 7 अरब रुपये! किसने बनाया ऐसा दौलतमंद, आज पता करेगा CBI

पुलिस कर रही सभी पहलुओं से जांच
मुजफ्फरपुर पूर्वी-1 के एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि मामले में पूर्व मुखिया उमाशंकर सहनी सहित अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed