सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : women returned to meet her husband died in road accident minor child save

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: जेल से पति से मिलकर लौट रही महिला की मौत, मासूम बच्ची सुरक्षित; ट्रक चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला जेल में बंद पति से मुलाकात कर लौट रही थी, जबकि उसकी एक साल की बच्ची सुरक्षित बच गई।

Muzaffarpur Bihar news : women returned to meet her husband died in road accident minor child save
सड़क हादसे में मृत महिला का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुजफ्फरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पति से मुजफ्फरपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात कर बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसा मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर रेलवे गुमटी के पास हुआ।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से जेल में मुलाकात कर बाइक से लौट रही थी। बाइक पर उसके साथ एक साल की मासूम बच्ची भी मौजूद थी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि बच्ची को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के मथना माल गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी, 23 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।


ये भी पढ़ें- Bihar : बजट पर रोहिणी आचार्या का तीखा हमला, पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसा; बिहार की अनदेखी का लगाया आरोप

मृतका के परिजनों ने बताया कि मनीषा अपने मासूम बच्चे और एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। उसका पति फिलहाल जेल में बंद है। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई, जबकि मां की गोद में होने के कारण एक साल की बच्ची की जान बच गई।

मनीषा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सड़क दुर्धटना में महिला की मौत

दुखी परिजन।

 

सड़क दुर्धटना में महिला की मौत

घटना के बाद एक समूह में खड़े परिजन व अन्य लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed