सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man died after attacked with sickle he molesting his niece police investigate Muzaffarpur Bihar

Bihar: भतीजी से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी! नौकरी पर जाने से एक दिन पहले बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में भतीजी से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर हंसुआ से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। 

young man died after attacked with sickle he molesting his niece police investigate Muzaffarpur Bihar
छेड़खानी के विरोध में हत्या
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में अपनी सगी भतीजी से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक लोकेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें कि मृतक लोकेश हाल ही में मुंबई से यहां आया हुआ था और अगले दिन उसकी मुंबई जाने की ट्रेन थी, जिसका टिकट भी कन्फर्म था। लेकिन उसकी हत्या से परिजनों में चीत्कार मच गई। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं।



लीची बागान में घात लगाकर किया गया हमला
दरअसल, 13 जून की सुबह घर से निकले युवक को खेतलपुर बाजार से करीब 300 मीटर दूर एक लीची बागान में घेर लिया गया। वहां गांव के राहुल कुमार दास, सिकंदर दास और किशोरी दास पहले से मौजूद थे। घटना को लेकर आरोप है कि राहुल कुमार अक्सर उसकी भतीजी के साथ छेड़खानी करता था। इसी बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट और आंत पर वार
हमले के दौरान आरोपितों ने पास के खेत में काम कर रही एक महिला से हंसुआ लेकर लोकेश पर वार कर दिया। हमले में उसका पेट और आंत गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घायल अवस्था में उसे औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर से गांव में आक्रोश
लोकेश की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, क्रिकेटर के परिवार से की मुलाकात; शादी की दी बधाई


मुख्य आरोपी गिरफ्तार 
इस पूरे मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस निगरानी में उसे गांव पहुंचा दिया गया है। स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई है। फरार आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed