सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur wedding murder trolley dispute youth beaten to death

Bihar: मुजफ्फरपुर में शादी के दौरान पीट-पीटकर हत्या: ट्रॉली हटाने को लेकर हुआ था विवाद; गांव के बाहर मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शादी के दौरान ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय राहुल कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस जांच में जुटी है। शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला।

muzaffarpur wedding murder trolley dispute youth beaten to death
युवक की मौत से गांव में पसरा मातम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया है। यह घटना मीनापुर थाना क्षेत्र की है, जहां मानिकपुर गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो विनोद सहनी का पुत्र था।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बारात के दौरान सड़क पर लगी म्यूजिक ट्रॉली की वजह से रास्ता बाधित हो गया था। इसी दौरान राहुल ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहा था और उसने ट्रॉली हटाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, हालांकि बाद में ट्रॉली हटा दी गई और मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि बाद में कुछ असामाजिक तत्वों ने राहुल को रास्ते में रोक लिया और उसे अगवा कर बेरहमी से पीटने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दोस्त के तिलक में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, लोड करते ही खुद को लगी गोली; मची चीख-पुकार

एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed