सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newlywed murdered in Vaishali over an Apache motorcycle bihar news hajipur news

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 18 वर्षीय बबली कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह महीने पहले हुई थी।

Newlywed murdered in Vaishali over an Apache motorcycle bihar news hajipur news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास एक किराए के मकान से नवविवाहिता का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


मृतका की पहचान और पारिवारिक जानकारी

मृतका की पहचान कटहरा ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी स्वर्गीय राम बालक दास की 18 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मामा राजेश कुमार दास ने बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी भांजी की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के हंसीमलाही गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश दास के पुत्र संतोष कुमार दास के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले अपाचे बाइक की मांग को लेकर बबली को प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। बबली ने फोन पर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उन्होंने संतोष कुमार दास को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

घटना की जानकारी और ससुराल वालों की संदिग्ध भूमिका

परिजनों के अनुसार, ससुराल वाले सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास किराए के मकान में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। स्थानीय लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि बबली की मौत हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो घर पर केवल सास मौजूद थीं, जबकि अन्य लोग फरार थे। सास भी वहां से भागने की कोशिश कर रही थी, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बबली कुमारी दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed