Bihar News: वैशाली मंडल कारा में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, बेडशीट से लगाया फंदा
Bihar News: जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि शराब के मामले में बंद कैदी को उच्च सुरक्षा कक्षा में रखा गया था। उसने बेडशीट गले में लगाकर फंदा लगा लिया। उसे तुरंत नीचे उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के मंडल कारा में शराब के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने गले में बेडशीट लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में जेल प्रशासन की ओर से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी कैदी के परिजनों और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, बराटी थाना की पुलिस ने रदाहा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र रंजन कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर 4 अक्टूबर को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया, जिस पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पढ़ें: सहरसा की चारों विधानसभा में नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने कराया एनआर
इसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। बीते गुरुवार को उसे बराटी थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास से दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शनिवार की दोपहर रंजन कुमार ने जेल में बेडशीट गले में लगाकर फांसी लगा ली। उसे तुरंत उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि शराब के मामले में बंद कैदी को उच्च सुरक्षा कक्षा में रखा गया था। उसने बेडशीट गले में लगाकर फंदा लगा लिया। उसे तुरंत नीचे उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ दिन पहले इलाज के दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दो दिन पहले ही पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा था।