सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA dominates in Bihar Rajyasabha elections Nitin Naveen says hint of victory before elections in five states

Bihar: राज्यसभा चुनाव में NDA का दबदबा, नितिन नवीन बोले- पांच राज्यों के चुनाव से पहले जीत की आहट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 16 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने प्रसन्नता जताते हुए इसे बिहार में गठबंधन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब बिहार से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उच्च सदन में उठाया जाएगा।

NDA dominates in Bihar Rajyasabha elections Nitin Naveen says hint of victory before elections in five states
नितिन नवीन का स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजधानी पटना के प्रदेश भाजपा के कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, स्वास्थय मंत्री मंगल पांडे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रख्यात विचारक दीनदयाल उपाध्याय और वरिष्ठ नेता  कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Trending Videos




'बिहार की जनता एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार'
बिहार में राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के शानदार प्रदर्शन पर और सभी पांचों सीटों के जीतने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब बिहार के विकास और यहां की समस्याओं को उच्च सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों को केंद्र से जो उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

'यह जीत एनडीए की एकजुटता का परिणाम'
नितिन नवीन ने कहा कि अब तक वे विधानसभा में अपनी बात रखते थे, लेकिन अब राज्यसभा में बिहार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

'चुनावों से पहले एनडीए की जीत की आहट'
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह परिणाम पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों से पहले एनडीए की जीत की आहट है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है, जिससे उच्च सदन में गठबंधन की ताकत और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed